जयपुर, 04 जून। महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. मदन सिंह राठौड़ ने राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से शिष्टाचार भेंट की।पीआरओ विक्रम राठौड़ ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उन्हें कुलगुरु नियुक्त होने की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए ब्रज विश्वविद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए समर्पितभाव से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. राठौड़ ने कहा कि ब्रज विवि उच्च शिक्षा के उद्देश्य विद्यार्थियों में निहित अद्वितीय क्षमताओं को पहचानते हुए उन्हें उद्यमिता के समुचित अवसर प्रदान कर उच्च शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयारत हैं। उन्हें वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सफल क्रियान्वयन, युवाओं की कौशल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। भेंटवार्ता के दौरान उच्च शिक्षा में नई शिक्षा नीति, शोध संस्कृति को प्रोत्साहन तथा विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा से जोड़ने जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।















