“रिश्तों की राह” की सफलता के बाद अब “नशा मुक्त भारत” की ओर बढ़ा दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


युवाओं को फिटनेस, जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ने की नई पहल

बीकानेर।
समाज में सकारात्मक परिवर्तन और युवाओं को सही दिशा देने के उद्देश्य से निरंतर सक्रिय दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन अब “नशा मुक्त भारत अभियान” के माध्यम से शहर में जन-जागरूकता की नई शुरुआत करने जा रहा है। संस्था के वरिष्ठ निदेशक श्री उमाशंकर जी ने बताया कि संस्था द्वारा 31 मई को शाम 6 बजे जूनागढ़ गेट से चौपाटी पब्लिक पार्क तक जागरूकता पैदल मार्च एवं फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से दूर कर खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए फिटनेस एक्टिविटी, जागरूकता संदेश, शपथ कार्यक्रम एवं सामाजिक संवाद आयोजित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने हाल ही में 15 मई, अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर “रिश्तों की राह – दो कदम अपनों के संग” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया था। इस पहल ने शहर में पारिवारिक मूल्यों, संवाद और रिश्तों की मजबूती को लेकर एक सकारात्मक सामाजिक संदेश दिया, जिसे युवाओं और आमजन का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ।

संस्था की सामाजिक सोच और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाले अभियानों से प्रेरित होकर दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की युवा टीम लगातार बढ़ती जा रही है। बड़ी संख्या में युवा संस्था से जुड़कर सामाजिक जागरूकता, फिटनेस और जनसेवा से संबंधित अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
अब उसी सामाजिक सोच को आगे बढ़ाते हुए संस्था नशे के खिलाफ जागरूकता की अलख जगा रही है। संस्था की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि बीकानेर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” से प्रेरित होकर यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस और सकारात्मक सोच के माध्यम से बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करना है।

संस्था द्वारा सोशल मीडिया पर भी “नशा मुक्त भारत” विषय पर वीडियो जागरूकता प्रतियोगिता चलाई जा रही है, जिसमें श्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। वीडियो भेजने की अंतिम तिथि 30 मई दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है।

संस्था की युवा टीम ने साक्षी राठौड़ , कुसुम , निशा , रुद्राक्ष , प्रेक्षा , अभिषेक , निकोलस टीम ने शहर के युवाओं, सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Categories:
error: Content is protected !!