इंदौर हाई कोर्ट द्वारा धार भोजशाला मामले में वैज्ञानिक सर्वेक्षण के निर्णय का भाजपा पदाधिकारियों एवं जन-प्रतिनिधियों ने किया स्वागत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर 15 मई आज माननीय इंदौर उच्च न्यायालय द्वारा धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला वाग्देवी मंदिर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण (ASI Survey) के आदेश दिए जाने पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे ‘सत्य की जीत’ बताया है।
इस निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, जिलार् महामत्री श्याम सिंह हाडला,जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, अनिल शुक्ला,मनीष आचार्य, अरुण जैन, नरसिंह सेवक एवं अजय खत्री संजय रामावत पार्षद माणक कुमावत पार्षद मुकेश पंवार अर्जुन कुमावत सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया है सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि माननीय उच्च न्यायालय का यह निर्णय स्वागत योग्य है। यह आदेश दर्शाता है कि न्याय की प्रक्रिया में ऐतिहासिक साक्ष्य और वैज्ञानिक तथ्य ही सर्वोपरि होते है राजा भोज द्वारा निर्मित सरस्वती मंदिर (भोजशाला) हमारी गौरवशाली सभ्यता और संस्कृति का केंद्र है। एएसआई द्वारा आधुनिक तकनीक से किए जाने वाले सर्वेक्षण से इस परिसर के मूल स्वरूप को लेकर लंबे समय से चले आ रहे संशय समाप्त हुवे हैं
ने कहा कि यह निर्णय उन सभी श्रद्धालुओं और न्यायविदों के धैर्य की जीत है, जो वर्षों से इस स्थान की वैज्ञानिक जांच की मांग कर रहे थे। न्यायालय के इस फैसले से समाज के बड़े वर्ग में उत्साह और प्रसन्नता की लहर है।
सभी ने न्याय व्यवस्था में विश्वास व्यक्त किया है

Categories:
error: Content is protected !!