बीकानेर कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया और वन्देमातरम टीम द्वारा हुआ शतायु सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

वरिष्ठ केअनुभव से जिंदगी बनती है खुशनुमा,ये हमारे गौरव – कामिनी विमल भोजक मैया

बीकानेर – सामाजिक सरोकारों की अग्रणी संस्था कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया और वन्देमातरम टीम के संयुक्त तत्वाधान में वरिष्ठ सदस्य 92 वर्षीय श्री शिवकिशन जी मुंधडा का शतायु सम्मान उनके निवास पर जाकर किया गया

इस अवसर पर फाउंडेशन की निदेशक कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा कि बड़ा सुखद हो जाता है जीवन जब हमे अपने बुजुर्गों से कुछ सीखने का मौका मिलता है और ये हमारे गौरव है आज इनका सम्मान हमारे खुद के लिए गर्वित करने वाला पल है
समाज शिक्षित होने के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान से लबरेज हो तो उसको सम्पन्न होने से कोई नहीं रोक सकता और ये व्यावहारिक ज्ञान हमे बुजुर्गों के अनुभवों से ही मिल सकता है

आज मूंदड़ा जी के शतायु सम्मान कार्यक्रम में भगवती प्रसाद गौड़, सपना तिवाड़ी, कुणाल छींपा, जसोदा खत्री, विजयलक्ष्मी, सुमित्रा सेन, खुश भोजक, जितेंद्र भोजक, निशा शर्मा, ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशीवाद लिया

Categories:
error: Content is protected !!