बेंगलुरु के रेडिसन ब्लू होटल में एक भव्य समारोह में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील शर्मा द्वारा मीडिया, साहित्य, शिक्षा सहित विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई व स्वास्थ्य क्षेत्र की “सुनील शर्मा जनआरोग्य कनेक्ट” योजना समाज को समर्पित की गई ।
इस योजना के अंतर्गत समाज के विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से नि:शुल्क परामर्श दिलवाया जाएगा । कार्यक्रम के प्रारम्भ में सुनील शर्मा की अगुवाई में कुलदीप व्यास जयपुर, किशोर शर्मा-चेन्नई, आर के शर्मा-बीकानेर, डॉ सुधांशु शेखर मिश्र-रांची, श्रीमती संतोष शर्मा व चंद्रा शर्मा-बंगलौर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्रीसूर्य नारायण को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में डॉ सुधांशु शेखर मिश्र ने समारोह में लोकार्पित होने वाले मग बंधु विशेषांक के विषय वस्तु “बेंगलुरु के मग-ब्राह्मण” के बारे में जानकारी दी तथा प्रमुख प्रकाशनों से अवगत कराया। सुनील शर्मा के मुख्य आतिथ्य में उत्तर भारतीय समाज अध्यक्ष कुलदीप व्यास, किशोर शर्मा , आर के शर्मा, प्रकाश कुमार मिश्र, डॉ. सुधांशु शेखर मिश्र ने मगबन्धु पत्रिका का लोकार्पण किया । राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मदन मोहन ‘तरुण’ एवं डॉ. मणिकांत मिश्र ने मगबन्धु (अखिल) पत्रिका पर टिप्पणी की। कार्यक्रम में ‘सुनील शर्मा शिक्षा फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित “सुनील शर्मा निःशुल्क शिक्षा प्रोग्राम” के तहत बेंगलुरु के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बीआईजीआई में शाकद्वीपीय समाज के नौ विद्यार्थियों के एक वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका मूल्यांकन सह सम्मान किया गया । इस अवसर पर उक्त शिक्षण संस्थान से जुड़े प्राध्यापक और प्रशासकों ने सुनील शर्मा के शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे योगदान को सराहा वहीं अभिभावकगणों ने अपने बच्चों के जीवन में आए अभूतपूर्व बदलाव के लिए सुनील शर्मा के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।
समारोह में बेंगलुरु में प्रसारित “जय भास्कर समाचार” चैनल के ऐतिहासिक सौ एपिसोड पूरे होने के उपलक्ष्य में संपादकीय टीम, प्रवाचक-मंडल एवं टेक्निकल प्रभाग से जुड़े सभी सदस्यों की उपस्थिति में केक काटकर बधाई दी गई व “जय भास्कर समाचार” से जुड़े सभी सदस्यों को सपत्नीक सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में सुनील शर्मा, कुलदीप व्यास जयपुर, किशोर शर्मा, डॉ. मदन मोहन तरुण, आर के शर्मा, प्रकाश कुमार मिश्र, चेतन शर्मा, भूपेश कश्यप, निर्मल शर्मा-कोयम्बतूर, राजेश शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र कौशिक-जोधपुर, पुष्कर राज, डॉ. उत्तम आचार्य, गौरव शर्मा, संतोष शर्मा, चंद्रा शर्मा, डा. रमेश अबोटी, डा. अनूप अबोटी-मुंबई, दीपाली शर्मा, प्रशाली अबोटी, राजेश शर्मा-पुणे, संजय शर्मा-जालना, अशोक मथुरिया व बाबूलाल-चेन्नई, संगीता शर्मा, डॉ. इन्दिरा बी. मिश्र, मधु मिश्र, कुमारी गार्गी सहित बेंगलुरु, चेन्नई एवं पुणे शहर से अनेक गणमान्यजनों की भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन चेतन शर्मा ने किया व अभिषेक शर्मा, राजेश शर्मा, अविनाश शर्मा, पंकज शर्मा ने सहयोग किया ।



Categories: GENERAL NEWS






