हनुमान बेनीवाल के बयान पर सुमन छाजेड़ ने कहा— राजनीति में मर्यादा और शालीनता जरूरी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। भाजपा महिला नेता एवं भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन अपनी बात रखने की एक मर्यादा और गरिमा होती है, जिसका पालन सभी जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए।
सुमन छाजेड़ ने जारी बयान में कहा कि राजस्थान की राजनीति सदैव संस्कार, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए जानी जाती रही है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणियां और अशोभनीय भाषा न केवल राजनीतिक वातावरण को दूषित करती हैं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं को भी कमजोर करती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों पर राजनीति देखना चाहती है, न कि कटुता, आरोप-प्रत्यारोप और द्वेषपूर्ण बयानबाजी। राजनीतिक दलों और नेताओं को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए संयमित एवं सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना चाहिए।
सुमन छाजेड़ ने कहा कि मर्यादित राजनीति ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से सार्वजनिक जीवन में शालीनता, जिम्मेदारी और गरिमा बनाए रखने की अपील की।

Categories:
error: Content is protected !!