जीव रक्षा दिवस पर जीव रक्षा का संकल्प- पालसिये चुग्गा वितरण नगर सेठ के दरबार मे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*वंदे मातरम मंच और महावीर इंटरनेशनल का संयुक्त आयोजन*

 बीकानेर   17 मई 2026 को सुबह 8:00 बजे नगरसेठ श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में महावीर इंटरनेशनल और वंदे मातरम मंच के संयुक्त तत्वावधान में पक्षियों के लिए पालसिया (पानी के कूंडे) और चुग्गा (दाना) वितरण के एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

वन्देमातरम टीम के भीष्म पितामह विजय कोचर ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में धर्म कार्य सर्व पुण्य का काम है। मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए पानी पात्र लगाए और चुग्गा दाना डाला गया। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष नरेंद्र सुराणा ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए पालसिये लगाने के साथ ही मंदिर में आए श्रद्धालुओं को घर की मुंडेर पर लगाने के लिए तीन सौ पालसियों का वितरण किया गया। 

वंदे मातरम मातृशक्ति टीम की महिला अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा कि टीम द्वारा जीव दया संकल्प दिवस पर जीव रक्षा की शपथ सभी उपस्थित लोगों ने ली और पक्षियों को चुग्गा दाना दिया गया, भोजक ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में सौ किलो चुग्गा बीकानेर शहर में पक्षियों को दिया जाएगा। 

वंदेमातरम टीम के मुकेश जी जोशी ने कहा कि इन बेजुबानों का सहारा बन सके तो हमें तो यह कार्य करना ही है लेकिन इस यज्ञ में सभी लोग प्रेरित होकर अपनी आहुति दे तो कोई भी बेजुबान भूखा और प्यासा नहीं रहेगा । 

नरसिंह भाटी निशु ने कहा कि परोपकार ही जीवन है हमारा उदेश्य सिर्फ सेवा करना नहीं है बल्कि ओर लोगों को भी प्रेरित करना है 

प्रवक्ता दिलीप गुप्ता ने कहा कि हम सिर्फ पक्षियों की ही सेवा नहीं कर रहे अपितु पर्यावरण को बचाने और अपने इंसान होने के कर्म को पूरा कर रहे हैं। 

यह पुनीत कार्य स्व. ऋषभ सुराणा की पुण्य स्मृति में ऋषभ फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ।

 ‘जीव दया सप्ताह’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के अनेक अग्रणी समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विजय कोचर,मुकेश जोशी,कामिनी विमल भोजक मैया,विजयलक्ष्मी मूंधड़ा,राजश्री कच्छावा,राधा खत्री, नरसिंग भाटी, प्रवक्ता दिलीप गुप्ता, महेंद्र जोशी, राजेंद्र रामपुरिया, निर्मल बरडिया, एडवोकेट हेमंत शर्मा आनंद जोशी नवरतन बेगानी पुरुषोत्तम सुथार देवेंद्र बोथरा रामचंद्र सुथार जेठ मल सोनी एडवोकेट शिव शंकर कुशवाहा,जसोदा खत्री,मधुरिमा सिंह,सुमित्रा सैन,मधु ओझा,पुष्पा राजपुरोहित,सरस्वती भार्गव,उमा शर्मा,दमयंती सुथार,मंजू जैन महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर श्री नरेंद्र कुमार जी सुराणा, गजेंद्र जी सुराणा, मेघराज जी बोथरा, सुरेश जी गुप्ता, प्रवीण जी मित्तल और सचिव वीर हेमन्त कुमार सिंगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रवक्ता दिलीप गुप्ता ने बताया इसी तरह के आयोजन आगे भी निरंतर बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होते रहेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!