संस्कृति और इतिहास के सृजन में कुटुंब प्रबोधन अनिवार्य: डॉ. देवाराम
बीकानेर ।बीकानेर के आईएएसई संस्थान में इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न हुई जिसके अंतर्गत बैठक की अध्यक्षता प्रांत महामंत्री डॉ. देवाराम जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई प्रो. देवाराम ने इतिहास संकलन समिति मरू क्षेत्र जोधपुर इकाई का विस्तृत परिचय दिया एवं जोधपुर के प्रांत के अंतर्गत विभिन्न जिलों की इकाई के विस्तार की बात रखते हुए कहा के इतिहास संकलन समिति का कार्य केवल इतिहास संकलन ही नहीं वरन समाज एवं परिवार में कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से संस्कृति एवं कार्यकर्ता का निर्माण करना भी है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ.अशोक शर्मा ने इतिहास संकलन के विविध प्रकल्पों की जानकारी दी तथा प्रभारी के रूप में हनुमानगढ़ जिला टोली का अनुमोदन किया। प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ. राजशेखर ने जोधपुर प्रांत का वार्षिक ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं नवीन जिलों के विस्तार के द्वारा सदस्यता अभियान चलाने की बात की। प्रान्त मंत्री ओम नारायण श्रीमाली ने श्री कोलायत इकाई के कार्यों की प्रस्तावना रखी। इस अवसर पर प्रांत महिला प्रमुख डॉ. सुनीता स्वामी डॉ. सुनीता बिश्नोई डॉ. नितिन गोयल डॉ मनोज शिव शंकर चौधरी डॉ .नागेंद्र दत्त और डॉ. नितिन गोयल राजीव गौतम ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
- इनकी रही विशेष उपस्थिति : उर्मिला चौहान डॉ प्रसन्ना पारीक डॉ राज कंवर अरुणा बैंस भगवान सारण डॉ गणेश सदारंगानी निर्मल रत्नू राजेंद्र पारीक डॉ.कमल रामकुमार सीताराम तुलसाराम सुधीर छिपा पृथ्वी सिंह आलोक अग्रवाल रजनीकांत बिश्नोई














