बीकानेर में राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र सिंह एवं देवनारायण गुर्जर का सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 31 मई। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान खेल जगत के दो वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित खेल प्रशासकों, राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र सिंह तथा राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव देवनारायण गुर्जर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन बीकानेर के कोषाध्यक्ष भंवरलाल व्यास, तीरंदाजी की टेक्निकल सदस्य दीपांशु कुमार, राज व्यास एवं उनकी टीम द्वारा दोनों खेल प्रशासकों का पारंपरिक स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन ने प्रदेश में खेल गतिविधियों को नई दिशा प्रदान की है तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वहीं देवनारायण गुर्जर ने राजस्थान में एथलेटिक्स खेल के विकास, प्रतियोगिताओं के विस्तार तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सम्मान समारोह के दौरान दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने दोनों खेल प्रशासकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

फोटो कैप्शन : राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र सिंह एवं राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव देवनारायण गुर्जर का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान करते भारतीय तीरंदाजी टीम के प्रशिक्षक अनिल जोशी अन्य

Categories:
error: Content is protected !!