श्री जैन पब्लिक स्कूल का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय में वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान पर अभिनव बांठियाँ ने 98.40 प्रतिशत के साथ जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए, वहीं कला संकाय में दीक्षिता सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक तथा कला संकाय में सलोनी पुरोहित ने 94.2 प्रतिशत अंक विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कुल 63 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत अंक से अधिक अंक तथा 103 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय व परिवार का नाम गौरवान्वित किया।
साथ ही 29 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में परफेक्ट स्कोर प्राप्त किए, जो शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं प्रबंधन समिति की उत्कृष्ट कार्यशैली की सफलता को दर्शाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, नवकार मंत्र एवं माँ शारदे की वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आनंदमय वातावरण देखने को मिला, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय अध्यक्ष श्रीमान विजय कुमार जी कोचर एवं समिति सदस्य श्रीमान निर्मल जी पारख ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर मेहनत एवं प्रयास से उत्तरोत्तर प्रगति करने का संदेश दिया।

शाला सचिव माणकजी कोचर ने सफलता के मीठे फल की प्राप्ति की बधाई के साथ जीवन में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सी.ई.ओ श्रीमती सीमा जैन ने सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को उनके अथक प्रयास को सराहनीय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूपश्री सिपानी ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की विशेष उपब्लधियों से अवगत कराते हुए उन्हें निरंतर अपने शैक्षिक कौशल को बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा मिठाई वितरित कर खुशियाँ साझा की गईं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति मिश्रा द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। अंत में सभी ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और विद्यालय परिवार ने इसे एक यादगार क्षण के रूप में मनाया।

Categories:
error: Content is protected !!