देशनोक में विद्यार्थियों को “Say No to Drugs ” का संदेश, ऑनलाइन परीक्षा के साथ मिलेगा सर्टिफिकेट

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*नशे के खिलाफ अनोखी पहल: हस्ताक्षर अभियान द्वारा जागरूकता *

देशनोक में विद्यार्थियों को “Say No to Drugs ” का संदेश, ऑनलाइन परीक्षा के साथ मिलेगा सर्टिफिकेट

देशनोक ,युवा पीढ़ी को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाने के उद्देश्य से क्षेत्र में एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। एमजीजीएस दुग्गड़ देशनोक में “Say No to Drugs” अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार चौधरी के निर्देशन में आयोजित हुआ । उन्होंने गूगल फॉर्म आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र के माध्यम से विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की ।
इस अभियान की शुरुआत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर के प्राचार्य करनीदान कच्छवाह द्वारा की गई है । उन्होंने बताया कि नशे से ना केवल स्वास्थ्य का नुकसान होता है बल्कि परिवार , तथा देश भी प्रभावित होता है । उन्हें इस अभियान की प्रेरणा पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ से मिली ।इस नवाचार को बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छवाह ने प्रेरक कदम बताया ।उन्होंने इस पहल को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।
डॉ. कच्छवाह ने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म में विद्यार्थियों के लिए 11 प्रश्न निर्धारित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक सही उत्तर पर 10 अंक मिलेंगे। प्रश्नावली पूर्ण करने के तुरंत बाद विद्यार्थियों को उनके ईमेल पर प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। यह पहल सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
अभियान को सफल बनाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। सीतादान देपावत शिक्षाविद एवं उपाध्यक्ष , श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास, देशनोक ने स्कूटी और बाइक पर “नशे को ना कहें” के लोगे लगाकर जन-जागरूकता बढ़ाई । देपावत ने मुख्य बाज़ार में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया ।यह प्रयास युवाओं को सशक्त समाज की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।अभियान में प्राचार्य मोहम्मद मूसा व शिक्षाविद मांगीलाल दैया ने करणी माता मंदिर के आस पास के क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया ।

Categories:
error: Content is protected !!