हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, राज्य स्तर पर तृतीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता पुस्तकालयाध्यक्ष सीमा पोपली सम्मानित…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित “ढाई अक्षर एक पत्र अपने रोल मॉडल के नाम” प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली पुस्तकालय अध्यक्ष श्रीमती सीमा पोपली सहित मेधावी छात्राओं और शिक्षकों का सम्मान हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम, सूरसागर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 10वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान पुस्तकालय अध्यक्ष श्रीमती सीमा पोपली को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं हाल ही में भारतीय डाक विभाग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राजूवास बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास, IASE के प्रधानाचार्य श्री राम गोपाल शर्मा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परमेश्वर स्वामी सहित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने शिक्षा के साथ साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

Categories:
error: Content is protected !!