बीकानेर।बीकानेर की सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक पहचान को नई दिशा देने वाले वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति स्वर्गीय श्री शिव रतन अग्रवाल “फन्ना बाबू” की स्मृति को समर्पित करते हुए दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा 15 मई को “रिश्तों की राह: दो कदम अपनों के संग” अभियान आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर होने वाला यह आयोजन केवल एक फिटनेस वॉक नहीं, बल्कि बीकानेर की आत्मा — रिश्तों, अपनत्व और पारिवारिक संस्कृति — का उत्सव बनेगा।प्रेस वार्ता के दौरान फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने भावुक शब्दों में कहा —“बीकानेर हमारा एक परिवार है और इस परिवार के मार्गदर्शक एवं अभिभावक श्री शिव रतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने हमेशा रिश्तों की गरिमा को सर्वोपरि रखा और बीकानेर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। बीकानेर के प्रति उनके प्रेम और उनकी भावनाओं को सम्मान देते हुए ‘रिश्तों की राह’ का यह प्रथम कार्यक्रम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित किया जाता है।”समाज सेवी कैलाश बिश्नोई ने कहा फन्ना बाबू ने जीवनभर समाज को जोड़ने, रिश्तों को मजबूत करने और बीकानेर की पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का कार्य किया। यही कारण है कि “रिश्तों की राह” जैसे पारिवारिक अभियान की शुरुआत उनकी स्मृति को समर्पित कर की जा रही है।दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा ‘नमो फिट इंडिया क्लब’ का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है तथा ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का आधिकारिक लोगो उपयोग करने की अनुमति मिली है। आयोजकों ने बताया कि देशभर में यह आयोजन केवल चुनिंदा शहरों में बड़े स्तर पर हो रहा है और बीकानेर का नाम दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों के साथ जुड़ना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक दौर में बढ़ती डिजिटल दूरी को हटाकर परिवारों को फिर से एक साथ लाना है। आयोजन में परिवार एक साथ वॉक करेंगे, संवाद करेंगे और “नो स्क्रीन — सिर्फ अपने” का संदेश देंगे। रवींद्र रंगमंच में विशेष संवाद सत्र भी आयोजित होगा, जहाँ बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा एक मंच पर दिखाई देगी।प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजीकृत प्रतिभागियों को सामूहिक जीवन बीमा सुविधा तथा सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। बीकानेर की गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम सुबह 6 बजे प्रारंभ होगा और समापन वातानुकूलित हॉल में पारिवारिक संवाद एवं मनोरंजन कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा।इस अवसर पर फाउंडेशन टीम सदस्य प्रेक्षा गहलोत , साक्षी राठौड़ , कुसुम , निशा सहारण , हिताशा रावत , श्री उमाशंकर जी , अभिषेक गहलोत , रुद्राक्ष, ध्रुव लिम्बा सहित उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।आयोजकों ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले वर्षों में “रिश्तों की राह” को बीकानेर की एक स्थायी सामाजिक परंपरा और पूरे प्रदेश के परिवारों को जोड़ने वाले अभियान के रूप में विकसित किया जाएगा।
Latest Posts
- BIG INTELLIGENCE CRACKDOWN IN BIKANER: MI, CID, ZONAL INTELLIGENCE & POLICE SEIZE 600 GRAMS OF “WHALE VOMIT” AMBERGRIS WORTH UP TO ₹1 CRORE

- IAS Aparna Gupta Leads Rajasthan’s Water Heritage Revival, Turning Traditional Stepwells and Ponds into a Community-Led Conservation Movement

- India’s Nuclear Policy: Between Security, Status and Strategic Autonomy

- Women of the Future Awards 2026 to Honour Inspiring Women in Bikaner on September 20

- गांधी जयंती पर पत्रकारों, मीडिया एवं डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान, बीकानेर पुलिस के सर्किल ऑफिसर भी होंगे सम्मानित

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS



