स्वच्छ आदतें,स्वस्थ शरीर, खुशहाल जीवन- डॉ. गुप्ता|
बीकानेर।घुमंतू जाति उत्थान न्यास बीकानेर महानगर द्वारा गाड़िया लोहार प्रताप बस्ती में संचालित बाल संस्कार केंद्र में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई|
घुमंतू बीकानेर महानगर महिला प्रमुख डॉ अर्पिता गुप्ता ने बच्चों को समझाया कि अच्छा स्वास्थ्य और स्वच्छता हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि हम अपने शरीर, घर और आसपास के वातावरण को साफ रखते हैं, तो हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। हमें हमेशा खाने से पहले और शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोने चाहिए, रोज़ स्नान करना चाहिए, साफ कपड़े पहनने चाहिए और अपने दाँतों की नियमित सफाई करनी चाहिए। कूड़ा-कचरा इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए और अपने आसपास सफाई बनाए रखनी चाहिए। जब हम स्वच्छता की अच्छी आदतें अपनाते हैं, तो हम स्वस्थ, खुश और आत्मविश्वासी बनते हैं।
सहयोगी स्नेहा शर्मा ने कहा हमें स्वयं स्वच्छ रहना चाहिए और अपने परिवार व मित्रों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करना चाहिए।
बच्चों ने स्वच्छता के महत्व पर कविता व कहानी सुनाई| बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने व प्रोत्साहित करने के लिए कॉपी किताब चार्ट अन्य पाठ्य सामग्री उपहार में दी गई|
केंद्र संचालक निकिता गाड़ियां लोहार ने डॉ. गुप्ता का आभार व्यक्त किया|
कार्यशाला की सफलता में बीकानेर महानगर घुमंतू कार्य संयोजक राजेंद्र सिंह जी, घुमंतू बस्ती प्रकल्प प्रमुख सुनील जागा की महत्वपूर्ण भूमिका रही|














