निर्विकल्प फाउंडेशन के पांच वर्षों की उपलब्धियों के ब्रोशर का हुआ लोकार्पण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक एवं पूर्व बीएसएफ आईजी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ ब्रोशर विमोचन

शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा, सामाजिक एवं खेल जगत की हस्तियों ने की सहभागिता, नए सदस्यों का हुआ सम्मान

बीकानेर, 22 जुलाई। निर्विकल्प फाउंडेशन की स्थापना से लेकर पिछले पांच वर्षों में किए गए सामाजिक, शैक्षिक एवं युवा उत्थान संबंधी कार्यों का संकलन कर तैयार किए गए ब्रोशर का लोकार्पण समारोह मंगलवार को होटल सागर में आयोजित हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर निशांत जैन एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएसएफ के पूर्व महानिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा उद्यमी अविनाश मोदी एवं भारत भूषण गर्ग मौजूद रहे।

समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, सामाजिक सेवा एवं खेल जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर निर्विकल्प फाउंडेशन से जुड़े नए सदस्यों का विशेष स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।

निर्विकल्प फाउंडेशन के निदेशक डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा विगत पांच वर्षों में किए गए विभिन्न नवाचारों, सामाजिक अभियानों, युवाओं के रोजगार एवं करियर मार्गदर्शन, बीकानेर गौरव सम्मान तथा अन्य उल्लेखनीय गतिविधियों को संकलित करते हुए इस ब्रोशर का प्रकाशन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रकाशन संस्था की गतिविधियों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है तथा भविष्य की योजनाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

इस अवसर पर फाउंडेशन के नए सदस्य जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पचीसिया, राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित, उद्योगपति जयकिशन अग्रवाल, युवा उद्योगपति गौरव मूंधड़ा तथा पीबीएम चिकित्सालय के शिशु रोग विभागाध्यक्ष प्रो. जी.एस. तंवर का विशेष अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि निर्विकल्प फाउंडेशन शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। विशेष रूप से विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विकसित ‘करियर सेतु’ ऐप भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्यों में जिला प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। साथ ही उन्होंने ‘निर्विकल्प’ शब्द की सारगर्भित व्याख्या करते हुए संस्था की कार्यशैली की सराहना की।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि निर्विकल्प फाउंडेशन की सामाजिक चेतना को सशक्त करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वभर में बीकानेर का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को ‘बीकानेर गौरव अवार्ड’ के माध्यम से सम्मानित करना एक अभिनव और प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन भी संस्था के जनहितकारी कार्यों में सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व बीएसएफ महानिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में अनेक सम्मान प्राप्त होते हैं, लेकिन जब अपना शहर सम्मानित करता है, तो वह क्षण सबसे अधिक गौरवपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि निर्विकल्प फाउंडेशन के प्रथम बीकानेर गौरव सम्मान से सम्मानित होना उनके जीवन के सबसे यादगार क्षणों में से एक है।

विनोद बाफना ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा अविनाश मोदी ने आभार व्यक्त किया। समारोह का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन संजय पुरोहित एवं किशोर सर ने किया। समारोह में शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

इनका हुआ विशेष सम्मान एवं अभिवादन

इस अवसर पर बीकानेर की विभिन्न क्षेत्रों के हस्तियों का विशेष सम्मान किया गया। इनमें आशीष अग्रवाल, एमडी भीखाराम चांदमल, पूर्व कुलपति प्रो.. ए.के. गहलोत, जैन महासभा अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा, उपनिदेशक जनसंपर्क डाॅ. हरिशंकर आचार्य, डाॅ. नितिन गोयल, बृजमोहन रामावत, पवन के, राजपुरोहित, सुरेश पेड़ीवाल, सुनील सारड़ा, ज्योति सोनी, पुखराज चैपड़ा, डाॅ. सी.एन. श्रीमाली, विशाल स्वामी, एकता स्वामी, डाॅ. के.के. कल्ला, फाल्गुन मित्तल, विनोद गोयल, जयकिशन रामावत, डाॅ. पुनीत कालरा, रामगोपाल शर्मा, डाॅ. मनोहर दावा, डाॅ. अबरार पंवार, वास्तुविद् दिनेश जोशी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक सत्येन्द्र राठौड़, राजू सिंह, डाॅ. सुमन मण्डा, पिंकी जोशी, संजीव पाराशर, मनोज सोलंकी, पन्नालाल भादू, सीएस खुशबू कोठारी, हिमानी शर्मा, सीएम महेन्द्र चूरा, ज्योति चोधरी, जयकिशन रामावत, इंजी आशा शर्मा, ज्ञानेन्द्र श्रीमाली, अरूण पुरोहित, कृष्णकांत व्यास, कलाकार कमल जोशी, अमित जांगिड़, आशमा नाज, केशव आचार्य, मनीष कुमार मेघवाल, ज्ञान गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

अनेक लोगों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

इस अवसर पर निर्विकल्प फाउण्डेशन के शरद दत्ता आचार्य, किशोर सिंह राजपुरोहित, ऋतु मितल, मितेश खत्री, करणा राम, भूपेन्द्र मिढ्ढा, दिनेश अग्रवाल, डाॅ. श्याम अग्रवाल, डाॅ. मनोज गौड़, फादर संदीप, पिन्टू राठी, रौनक व्यास, सुरेन्द्र डूडी, डाॅ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत, जुगल राठी, संुमति सुराणा, डाॅ. शिशिर शर्मा, डाॅ. अमित व्यास, अरूण व्यास, चिराग परमार, सीए दीपक व्यास, शिल्पा मोहता, सुनीलम् पुरोहित, रणवीर सिंह खींची, कुलदीप शर्मा, मनन श्रीमाली, लोचन पारीक, मनोज आचार्य, पूनम स्वामी आदि मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!