मोबाइल की लत से बचने और सही करियर चुनने का मिला मंत्र, श्रीडूंगरगढ़ पहुंची निःशुल्क करियर काउंसलर वैन…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

‘मंथन’ कार्यक्रम में डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने युवाओं को दी करियर मार्गदर्शन की जानकारी, एआई और नई तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर भी किया संवाद

श्रीडूंगरगढ़ मे आयोजित विचारिक कार्यक्रम ‘मंथन’ में शुक्रवार को निःशुल्क करियर काउंसलर वैन पहुंची। कार्यक्रम में युवाओं एवं किशोरों को करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, भविष्य की संभावनाओं तथा मोबाइल के बढ़ते दुष्प्रभावों से बचाव को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर निर्विकल्प फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने कहा कि आज के दौर में युवाओं के लिए सही समय पर सही करियर मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि करियर काउंसलर वैन का उद्देश्य ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों तक विशेषज्ञ परामर्श पहुंचाकर विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने में सहायता प्रदान करना है।

डॉ. श्रीमाली ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोल रहा है। यदि विद्यार्थी एआई का सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग करें तो वे अपनी पढ़ाई, कौशल विकास और करियर निर्माण को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं से मोबाइल का उपयोग केवल ज्ञान और सीखने के माध्यम के रूप में करने तथा अनावश्यक स्क्रीन टाइम से बचने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान प्रस्तुत किया। करियर काउंसलर वैन के माध्यम से छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा के विकल्पों और भविष्य की रोजगार संभावनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी और प्रेरणादायी बताया।

Categories:
error: Content is protected !!