बीकानेर, 30 जून। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप, बीकानेर की ओर से सोमवार को महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम (होटल लालजी के सामने) में हिंदी सिनेमा के महान संगीतकारों कल्याणजी-आनंदजी की जोड़ी के कल्याणजी तथा आर.डी. बर्मन की जयंती के अवसर पर “एक शाम कल्याणजी-आनंदजी एवं आर.डी. बर्मन के नाम” संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होटल बाबू पैलेस, रानी बाजार के निदेशक हाजी अयूब अली सोढ़ा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस खेलकूद विभाग के अध्यक्ष महबूब रंगरेज ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सैय्यद अख्तर अली, मोहम्मद सदीक चौहान एवं मास्टर अमीर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कलाकारों ने कल्याणजी-आनंदजी और आर.डी. बर्मन द्वारा संगीतबद्ध सदाबहार फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर एम. रफीक कादरी, सिराजुद्दीन खोखर, डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, एल.के. गोस्वामी, पवन गहलोत, मंजू सुथार, एम.आर. कुकरेजा, जावेद मिर्जा, राजेश अरोड़ा, विवेकानंद आर्य, राकेश सारस्वत, अशोक सोनी, प्रदीप खत्री, मनफूल पवार, इम्तियाज अहमद, डॉ. नरेश पोपली, धर्माराम, हरिकिशन मेहरड़ा तथा लक्ष्मीनारायण भाटी सहित अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान संगीतकारों को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सदाबहार गीतों की मधुर स्वर लहरियों ने श्रोताओं को पुरानी यादों में डुबोए रखा। कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने किया।













