अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदि योगी योगा क्लास में हुआ विशेष आयोजन….

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रतखाना कॉलोनी स्थित आदि योगी योगा क्लास में उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में योगाभ्यास, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर योग गुरु बबिता मेहता के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी सदस्यों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. रीतू श्रीमाली, मधु वाधवानी, सुचिता राठौर, बिंदु, बेला, सूचि, कविता, पार्वती एवं सीमा ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
योग गुरु बबिता मेहता ने कहा कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेते हुए समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक चेतना के पर्व के रूप में मनाया।

Categories:
error: Content is protected !!