बीकानेर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लक्ष्मी विहार कॉलोनी स्थित ओलंपिया हेल्थ क्लब में सप्ताहभर का विशेष योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा योगाभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
क्लब की निदेशक तुलसी प्रजापत ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व लोगों को योग के प्रति जागरूक करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह योग शिविर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही योग के महत्व एवं दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। प्रतिभागी उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प ले रहे हैं।
निदेशक तुलसी प्रजापत ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर से जुड़ने एवं 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।














