बीकानेर, 24 अगस्त 2026। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के महिला अध्ययन केंद्र एवं योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “मेंटल हेल्थ एंड वुमन: ब्रेकिंग स्टिंग एंड बिल्डिंग रेसिलियंस” विषय पर मेडिटेशन हॉल, योग विभाग में विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया।
सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज की डायरेक्टर डॉ.सीमा शर्मा ने कहा कि “मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा का अभिन्न अंग है। जब महिलाएँ मानसिक रूप से सशक्त होंगी, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव होगा।”
मुख्य वक्ता डॉ. रिधि डूमरा ने कहा कि “मानसिक स्वास्थ्य पर मौन तोड़ना ही उपचार की पहली सीढ़ी है। तनाव, अवसाद और भावनात्मक चुनौतियों को छिपाने के बजाय संवाद, सहयोग और आत्म-देखभाल अपनानी चाहिए।”
बशिष्ट अतिथि विभागाध्यक्ष योग राजस्थान विश्वविद्यालय के डॉ.रमाकांत कि “महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है। ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, आत्मबल और सकारात्मक जीवन-दृष्टि का विकास करते हैं।”
योग विभागाध्याश डॉ. अनिल कुमार दुलार ने कहा कि “योग मन, शरीर और भावनाओं के बीच संतुलन स्थापित करता है। नियमित योगाभ्यास मानसिक शांति और जीवन में लचीलापन विकसित करने का प्रभावी साधन है।”
कार्यक्रम का संचालन सपना बेरवाल ने किया जिसमें मन्त्रों की आध्यात्मिक जीवन की मानसिक स्वास्थ्य में भूमिका की जानकारी भी दी। आयोजन में डॉ. वत्सला गुप्ता ने योग से मानसिक स्वास्थ्य कैसे प्राप्त किया जा सकता है विषय पर बताया।, प्रियंका रघुवंशी ने महिलाओं की अहम भूमिका को बताते हुए मानसिक स्वास्थ्य का वर्तमान जीवन में सामंजस्य की भूमिका बताई डॉ.हितेन्द्र मारु ने अंत में कुछ आसन बताए एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
योग विभाग के विद्यार्थियों प्रियंका बहेती, दीक्षिता जोशी, कुनाल , योगिता,मोनिका,गिरिराज, गणेश, विजयश्री,अंकित, दीपक आदि उपस्थित रहेl








