जयपुर स्थित वैदिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवा भारती के श्री सिद्धा महिला समूह द्वारा किशोरी विकास कार्यशाला के अंतर्गत प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर।जयपुर के वैदिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज सेवा भारती जयपुर के श्री सिद्धा महिला समूह द्वारा किशोरी विकास कार्यशाला के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत राखी, मेहंदी और बास्केट डेकोरेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, और विजेताओं को सम्मान पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लहरिया उत्सव भी मनाया गया और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बलिदानियों को याद करते हुए देशभक्तिपूर्ण माहौल रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ को. कोर्डिनेटर दिव्या वालिया एवम् टीम ने सुन्दर प्रार्थना से किया। डॉ. राजवीर आर्य, और डॉ. राकेश कलरा ने अपने प्रेरक विचारों से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार किया, वहीं डॉ. कुमुद व डॉ. दिव्या ने अपनी मधुर गीतों से समां बांध दिया। बच्चों के लिए ग्रुप एक्टिविटीज भी रखी गई जिसे श्वेता दत्त ने करवाई। कोर्डिनेटर डा.कालरा ने बच्चों को बदलते मौसम में स्वस्थ रहने खान-पान के प्रति सचेत रहने की सलाह दी साथ ही सुंदर कविताओं के माध्यम से हार से निराश न हों, तथा देशभक्ति का भाव जाग्रत किया।मुस्कान ने सुन्दर पंक्तियों से सबको आकर्षित किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी मृदुला जी ने भी आजादी की कविता सुनाई फिर उनका तथा विद्यालय प्राचार्य का समूह ने सम्मान किया।दिशा ने सम्पूर्ण व्यवस्थाएं संभाली।प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार व
प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
प्रिया खन्ना ने कार्यक्रम का संचालन सुन्दरता से किया।कार्यक्रम में मंजु , कमल एवम विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।अंत में सबने लहरिया नृत्य व चाय नाश्ते का आनंद लिया।

Categories:
error: Content is protected !!