राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशामुक्ति का भी दिया संदेश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने छात्राओं को सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशामुक्ति का भी दिया संदेश

बीकानेर, 22 जुलाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में जिला पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा बालिका सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूनिट सदस्य गीता एवं जशोदा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और पुलिस सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट राजस्थान सरकार की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित विशेष महिला पुलिस गश्ती इकाई है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा छेड़छाड़ और मनचलों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। उन्होंने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों की यह टीम स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त कर सुरक्षा का माहौल बनाती है। साथ ही छात्राओं को राजकॉप (RajCop) ऐप, हेल्पलाइन नंबर 112 सहित अन्य सुरक्षा संसाधनों की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा दिव्या नायक ने पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ अभियान की जानकारी साझा करते हुए नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और “नो टू ड्रग्स” का संदेश दिया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई तथा कहा कि युवा पीढ़ी का नशे से दूर रहना स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। शिक्षक तोलाराम एवं सुनील कुमार ने भी विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. कच्छवाह ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Categories:
error: Content is protected !!