बीकानेर, 12 अगस्त 2026। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर भारतीय स्टेट बैंक पब्लिक पार्क शाखा, बीकानेर के समक्ष बैंक कर्मियों द्वारा विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन से पूर्व असामयिक निधन पर दिवंगत उमाशंकर को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
5 दिवसीय सप्ताह लागू करने की मांग पर 07 दिसंबर 2023 को UFBU और IBA में सहमति बनी। केंद्र सरकार द्वारा बैंक कर्मचारियों की पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग लागू नहीं करने पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस व वित्त सचिव, भारतीय बैंक संघ के मध्य 22 व 23 जनवरी 2026 को श्रम आयुक्त कार्यालय, दिल्ली में बैठक हुई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की 27 जनवरी की हड़ताल को वापस लेने की मध्यस्थता की गई, लेकिन DFS की हठधर्मिता के कारण बैठक बिना निर्णय के विफल होने से बैंक कर्मचारियों के पास हड़ताल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहा।
08 मार्च 2024 को संपन्न 12वें द्विपक्षीय वेतन समझौते में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग शामिल की गई। IBA ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया। सरकार की हठधर्मिता के प्रति बैंक कर्मचारियों का सब्र का बांध टूट गया।
प्रदर्शन सभा को संयोजक वाई.के. शर्मा, उप संयोजक राजदेव राठौड़, मुकेश शर्मा, रूपेश शर्मा, सी.के. व्यास, राकेश ओला ने संबोधित करते हुए कहा कि बैंकों में दो शनिवार को अवकाश वर्ष 2015 में किया गया। लंबे समय से राष्ट्रीयकृत बैंकों में विगत 10 वर्षों से लंबित 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग तथा 12वें द्विपक्षीय समझौते में यूनियनों के साथ इस मांग पर सहमति होने के बावजूद भारत सरकार द्वारा अब तक इसे लागू नहीं किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय स्तर पर UFBU के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
UFBU की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में भारतीय स्टेट बैंक पब्लिक पार्क शाखा बीकानेर के बाहर प्रदर्शन आयोजित किया गया। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार के प्रति पांच दिवसीय सप्ताह लागू न करने के लिए अपना आक्रोश व्यक्त किया। �
PRESS NOTE.pdf
UFBU के विभिन्न घटक दलों के वक्ताओं ने IBA एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू नहीं किया तो आंदोलनों और संघर्षों को आगे बढ़ाया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर देश का बैंक कर्मी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल करने पर मजबूर हो जाएगा।
भारत सरकार के स्वयं के कार्यालयों, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), बीमा क्षेत्र, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), नाबार्ड सहित अनेक संस्थानों में पहले से ही 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है। इसके बावजूद राष्ट्रीयकृत बैंकों में इसे लागू न करना वित्त मंत्रालय एवं IBA की हठधर्मिता को दर्शाता है, जिसके लिए सरकार पूर्णतः जिम्मेदार है। जबकि वर्क लाइफ बैलेंस सिद्धांत की वकालत करने वाली सरकार स्वयं ही बैंक कर्मचारियों की इस दिशा में जायज मांग नहीं मान रही है।
इस आंदोलन में कई सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और आंदोलनरत कर्मचारियों के समर्थन में नारे लगाकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
UFBU ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र ही 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
UFBU, बीकानेर इकाई
दिनांक: 12 अगस्त 2026

Categories: GENERAL NEWS





