बीकानेर: रखरखाव कार्य के चलते दो दिन विभिन्न क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 5 और 6 जुलाई को निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार रविवार, 5 जुलाई 2026 को सुबह 7:00 बजे से 9:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान संगलपुरा विद्युत कॉलोनी, वाटर वर्क्स तथा चीफ ऑफिस क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

वहीं सोमवार, 6 जुलाई 2026 को 11 केवी बिजली लाइन के रखरखाव के कारण सुबह 8:30 बजे से दोपहर 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान जयपुर रोड चौराहा के पास, थार रिजॉर्ट, वेस्टा रिजॉर्ट, जैन ढाबा के पास, 400 केवी जीएसएस के आसपास तथा हेरिटेज रिजॉर्ट क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक कार्य पहले से निपटाने तथा असुविधा से बचने के लिए सहयोग की अपील की है।

Categories:
error: Content is protected !!