BITSAA इंटरनेशनल की एलुमनाई संपन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। BITSAA इंटरनेशनल {बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पिलानी} की रजत जयन्ती विश्वभर में  7 से 9 मनाई गई । इसके चेप्टर 5 कैंपस के, 35 देशों के 120 स्थानों पर है । BITSAA के बीकानेर चेप्टर ने BITSIAN दिवस के अवसर पर बीकानेर स्थित एलुमनाई ने मिलन समारोह आयोजित किया, जिसमें 1970 बैच से 1982 बैच के प्रदीप गोविल (1970-सिविल), मोहन सिंह फगेरिया (1972-इलेक्ट्रिकल), सुरेन्द्र स्वामी (1972-इलेक्ट्रिकल), अजीत वर्मा (1977-सिविल), हेमन्त डागा (1979-कैमिकल), श्याम सुन्दर सुथार (1980-सिविल) एवं अलोक प्रताप सिंह (1982-फार्मा) की सह्भागिता रही।  इस अवसर पर उपस्थितों ने सक्षिप्त परिचय, व्यवसायिक गतिविधियों की जानकारी व BITS  पिलानी के खट्टे- मीठे संस्मरण साझा किये व 50-60 वर्षों पूर्व की यादों को ताजा किया। इस अवसर पर 1979 बैच के हेमन्त डागा ने एक घंटे तक विभिन्न गायकों के सुमधुर गीतों से इस मिलन समारोह को सुरों से सराबोर कर पिलानी के समय की संगीत संध्याओं की यादें ताजा कर दी। पुनः सपरिवार मिलने के आश्वासन के साथ एलुमनाई मिलन समारोह संपन्न हुआ ।

Categories:
error: Content is protected !!