निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर जोर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर । भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को शहर जिला भाजपा की मासिक संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी निकाय चुनाव को मुख्य मुद्दा रखते हुए संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण एवं विभिन्न आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि बैठक में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाली कलश यात्रा, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बीकानेर दौरे तथा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि विभिन्न क्षेत्रों से त्रिवेणी संगम के रूप में तिरंगा यात्राएं निकलेंगी, जो एक निर्धारित स्थान पर एकत्रित होकर संयुक्त रूप से आगे बढ़ेंगी और तय स्थान पर उनका समापन होगा।

उन्होंने बताया कि आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने तथा “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में वार्डवार संगठनात्मक टीमों के गठन का निर्णय लिया गया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री एड. कौशल शर्मा ने किया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा,
जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सुनीता हटीला, झमकू देवी, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, रामचंद्र सोनी, सुमन कंवर शेखावत, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल,
मंजुषा भास्कर, राम कुमार व्यास,
प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, विनोद धवल, दुष्यंत तंवर,
मोर्चा अध्यक्ष राजाराम सिंगड, सुभाष वाल्मीकि, वेद व्यास,
शिखर चंद डागा, उपासना जैन, अंकुश चोपड़ा, हरीश भोजक
मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, धर्मपाल डूडी,
प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, मुकेश बन सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Categories:
error: Content is protected !!