बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत और प्रदेश महामंत्री रामेश्वर गुर्जर के बीकानेर पहुँचने पर भाजपा नेता एडवोकेट अशोक प्रजापत के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का पुष्पहार पहनाकर और साफा बांधकर भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक चर्चा की और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।
बीछवाल मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण गुरिया ने बताया की दोनों वरिष्ठ नेता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भंवरलाल जांगिड़ द्वारा खाखी धोरा धाम स्थित मोनी बाबा मंदिर में आयोजित शिव रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बीकानेर पधारे थे।
इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित भाजपा नेता और पदाधिकारी शामिल रहे:
भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष सोहन लाल प्रजापत
भाजपा बीचवाल मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण गुरिया
महावीर चारण,मदन स्वामी
सी.आर. चौधरी,शिव रतन शर्मा,
मोनी बाबा मंदिर में किया शिव रुद्राभिषेक
स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत और प्रदेश महामंत्री रामेश्वर गुर्जर खाखी धोरा धाम मोनी बाबा मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने प्रदेश महामंत्री भंवरलाल जांगिड़ द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। नेताओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर देश और प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत ने कहा कि ओबीसी समाज को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है साथ ही संगठन की मजबूती और धार्मिक-सामाजिक सरोकारों को साथ लेकर चलना ही भाजपा की पहचान है। उन्होंने बीकानेर के कार्यकर्ताओं के उत्साह और स्नेह के लिए सभी का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।









Categories: GENERAL NEWS






