29 जून को वेबसॉल इंस्टीट्यूट पहुंचेगी करियर काउंसलिंग वैन, विशेषज्ञ देंगे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा बीकाजी के सहयोग से संचालित करियर काउंसलिंग वैन सोमवार, 29 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे जूनागढ़ के पीछे स्थित वेबसॉल इंस्टीट्यूट, बीकानेर पहुंचेगी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा अभिभावकों के लिए निःशुल्क करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता और वर्तमान रोजगार एवं शिक्षा के अवसरों के अनुरूप सही करियर का चयन करने में सहायता प्रदान करना है।

वेबसॉल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. अमित ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर संभाग के संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा जी होंगे। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित नेशनल करियर काउंसलर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली सहित अनेक अनुभवी करियर विशेषज्ञ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। वे उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास, रोजगार के अवसरों, नई शिक्षा नीति तथा बदलते करियर विकल्पों पर विस्तार से जानकारी देंगे। साथ ही विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा।

डॉ. अमित ने बताया कि वर्तमान समय में सही करियर का चयन विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में विशेषज्ञों के अनुभव और मार्गदर्शन से युवाओं को अपनी क्षमताओं के अनुरूप उचित दिशा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें सभी विद्यार्थी, अभिभावक एवं युवा भाग लेकर इसका लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने शहर एवं आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ लेने का आह्वान किया। निर्विकल्प फाउंडेशन ने भी सभी इच्छुक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का कार्यक्रम में सादर स्वागत करते हुए उनकी गरिमामयी उपस्थिति की अपेक्षा व्यक्त की है।

Categories:
error: Content is protected !!