बीकानेर।आभूषण जगत के प्रतिष्ठित नाम सीएन ज्वेलर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने सफल ब्रांड ‘तेजस’ और ‘सीएन सिल्वर’ की सफलता के बाद एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने नए वेंचर ‘तेजस्मी हाउस ऑफ ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड’ की शुरुआत की है। इसी के साथ कंपनी ने अत्याधुनिक गोल्ड एंड सिल्वर टेस्टिंग एवं रिफाइनरी का भव्य उद्घाटन भी किया।
इस अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में परिवार के सदस्यों, प्रबुद्ध अतिथियों एवं शुभचिंतकों ने भाग लिया। आकर्षक फूलों की सजावट और आधुनिक साज-सज्जा से सुसज्जित कार्यालय में सभी ने नए वेंचर की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए कंपनी की प्रगति की कामना की।
नई रिफाइनरी एवं टेस्टिंग लैब में सोने और चांदी की शुद्धता की जांच के लिए अत्याधुनिक कंप्यूटर आधारित तकनीक और हाई-टेक मशीनों की स्थापना की गई है। इन आधुनिक उपकरणों के माध्यम से बहुमूल्य धातुओं की गुणवत्ता का सटीक परीक्षण किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को पूर्ण पारदर्शिता और विश्वसनीयता के साथ सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
कंपनी का मानना है कि वर्षों से अर्जित विश्वास और गुणवत्ता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘तेजस्मी हाउस ऑफ ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड’ ग्राहकों को शुद्धता, पारदर्शिता और आधुनिक तकनीक आधारित सेवाओं का नया अनुभव प्रदान करेगा तथा आभूषण उद्योग में गुणवत्ता के नए मानक स्थापित करेगा।













