सावन के प्रथम सोमवार पर बुधेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर बागवानों का मोहल्ला, पुरानी गिनाणी स्थित बुधेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर भगवान शिव की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

मंदिर के पुजारी श्री कुलदीप सोलंकी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आना-जाना लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर में पूजा-अर्चना और अभिषेक का क्रम चलता रहा।

शाम को आयोजित भव्य महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर परिवार की खुशहाली और देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

सावन के प्रथम सोमवार पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे दिन भक्तिभाव और उत्सव का माहौल बना रहा।

Categories:
error: Content is protected !!