पीएम श्री विद्यालयों में साक्षात्कार पूर्ण होने के बाद भी पदस्थापन में विलंब

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया है कि राज्य में संचालित पीएमश्री विद्यालयों में साक्षात्कार द्वारा द्वारा पदस्थापन हेतु विज्ञप्ति का प्रकाशन दिनांक 24अप्रैल 2026 को जारी किया,जिसके द्वारा दिनांक 29 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक शाला दर्पण पोर्टल पर स्टाफ लॉगिन के माध्यम से आवेदन ऑनलाइन भरवाए गए।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के आदेश क्रमांक शिविरा/माध्य/संस्था/एफ-1ए/ पीएमश्री वि/2024(ई फाइल 21475.4782789) दिनांक 13/6/26 द्वारा दिनांक 18/6/26 एवं 19/6/26 को साक्षात्कार आयोजित करवाए।संगठन के यतीश वर्मा ने कहा कि साक्षात्कार पूर्ण होने के बावजूद ओर लंबे अंतराल के उपरांत भी आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की पदस्थापन संबंधी कोई कार्यवाही नहीं की गई है जो कि चिंता का विषय है,छात्र हित को ध्यान में रखते हुए तत्काल योग्य व्यक्तियों को पीएमश्री विद्यालयों में पदस्थापन किया जाए।

Categories:
error: Content is protected !!