बीकानेर। तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इंजिनियरिंग एवं नॉन इंजीनियरिंग डिप्लोमा में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है । राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर में चल रहे इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच में प्रथम वर्ष में एवं द्वितीय वर्ष में सीधा प्रवेश एवं नॉन इंजीनियरिंग में टेक्सटाइल डिजाइन और कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग में सीधा प्रवेश प्रारंभ हो गया है । इच्छुक छात्राएं मूल दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में संपर्क कर सकते है । आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है । प्राचार्य श्रीमती दीप्ति कश्यप ने बताया कि उक्त प्रवेश के लिया प्रवेश समिति कार्यरत है जो छात्राओं के सहयोग और मार्गदर्शन के लिये महाविद्यालय समय में उपलब्ध रहेगी ।
प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग में 6 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रवेश जारी रहेगा और द्वितीय वर्ष इंजीनियरिंग में पार्श्व प्रवेश में सीधा प्रवेश 13 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रवेश रहेगा । इच्छुक छात्राएं महाविद्यालय समय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपर्क कर सकती है । आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है । प्राचार्य श्रीमती दीप्ति कश्यप ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश समिति कार्यरत है जो छात्राओं के सहयोग और मार्गदर्शन हेतु उपलब्ध रहेगी।






