डॉ. मेघना शर्मा राजस्थानी अध्ययन केंद्र की निदेशक नियुक्त, हुआ सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कुलाधिपति व राज्यपाल राजस्थान के निर्देशों पर महाराजा गंगा सिंह विश्वाविद्यालय में राजस्थानी अध्ययन केंद्र स्थापित किया गया है जिसकी संस्थापक निदेशक के रूप में ड़ॉ. मेघना शर्मा को नियुक्त किया गया है | नियुक्ति पश्चात डॉ. मेघना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अध्ययन केंद्र के द्वारा राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत करती गतिविधियां, राजस्थानी साहित्यिक गोष्ठियां, राजस्थानी पर शोध आधारित संवाद कार्यक्रम, राजस्थानी कला व पर्यटन को मज़बूत करने में केंद्र का विशेष ज़ोर रहेगा| आगामी समय में राजस्थानी के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाकर उसे जन जन से जोड़ने से प्रयास रहेंगे| उल्लेखनीय है कि ड़ॉ. मेघना पूर्व में भी विश्वविद्यालय में एसएफएस में संचालित राजस्थानी पाठ्यक्रम की संस्थापक समन्वयक के रूप में चार सत्रों तक निरंतर कार्यभार संभाल चुकी हैँ व वर्तमान में विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष हैँ | डॉ. मेघना की नियुक्ति पर उन्हें राजस्थानी मोट्यार परिषद द्वारा शॉल, साफा, दुपट्टा, पौधा देकर सम्मानित किया गया जिसमे डॉ. नमामी शंकर आचार्य, ड़ॉ. गौरीशंकर प्रजापत, राम शर्मा, रविंद्र जाजड़ा, राजेश चौधरी, प्रशांत जैन, सुनील बिश्नोई, दीपक चौधरी के नेतृत्व में विधि, इतिहास व राजस्थानी विभाग के विद्यार्थी शामिल रहे|
*

Categories:
error: Content is protected !!