शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान गैर-जिम्मेदाराना, शिक्षक समुदाय से मांगें माफी: डॉ. सीमा जैन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव डॉ. सीमा जैन ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा टोंक में सरकारी शिक्षकों के खिलाफ दिए गए अमर्यादित बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को ‘निकम्मा’ कहना और उनके वेतन को ‘फ्री की तनख्वाह’ बताना उनके आत्मसम्मान पर सीधा हमला है।
​विपरीत परिस्थितियों और संसाधनों की कमी के बावजूद शिक्षक बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं। सरकार अपनी प्रशासनिक विफलताओं को छुपाने के लिए शिक्षकों को बलि का बकरा बना रही है।
​ग्रामीणों को शिक्षकों पर जासूसी के लिए उकसाना और तबादलों की धमकी देना बेहद निंदनीय है। यह समाज और शिक्षकों के बीच अविश्वास पैदा करने की राजनीति है। गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ डालकर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित की जा रही है। साथ ही, नीतियों की आड़ में सरकारी शिक्षा तंत्र को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है।
​”अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति मांग करती है कि शिक्षा मंत्री अपने इस अपमानजनक बयान के लिए शिक्षक समुदाय से तुरंत माफी मांगें। यदि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बच्चे अनिवार्य रूप से सरकारी स्कूलों में पढ़ें, तो स्कूलों की व्यवस्था और मजबूत होगी।”

Categories:
error: Content is protected !!