बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में रोजगार एवं उद्यमिता उन्मुख दस दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कौशल विकास से विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे : प्रो. अखिल रंजन गर्ग, कुलगुरु

बीकानेर, 07 अगस्त बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण व प्लेसमेंट प्रकोष्ठ एवं ओपन माइंड्स कंपनी द्वारा एनएसईएफआई (गवर्मेंट ओथोराइजड) के अंतर्गत सोलर ऊर्जा क्षेत्र में रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम प्रभारी डॉ.अलका स्वामी, डॉ. अनु शर्मा एवं डॉ. गायत्री के निर्देशन में विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों के साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज, बीकानेर के विद्यार्थियों हेतु दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसम्पर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. गर्ग ने कहा कि वर्तमान समय में नवीकरणीय ऊर्जा का क्षेत्र तीव्र गति से विकसित हो रहा है तथा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता एवं रोजगारपरक कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाने तथा इसे अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में अपनाने का आह्वान किया। प्रो. गर्ग ने कहा कि वर्तमान समय में सौर ऊर्जा क्षेत्र देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र में तकनीकी दक्षता प्राप्त कर युवा न केवल बेहतर रोजगार के अवसर हासिल कर सकते हैं, बल्कि स्वयं का उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं। उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल विकास और व्यावहारिक ज्ञान को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्राचार्य परबंत सिंह संधू ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए साईट इंजीनियर (9 दिवसीय सोलर प्रोजेक्ट) एवं एंटरप्राइजेज मैनेजर (10 दिवसीय सोलर प्रोजेक्ट्स) के दो अलग-अलग पाठ्यक्रम संचालित किए गए। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, परियोजना प्रबंधन, स्थापना, संचालन तथा व्यावहारिक कार्यप्रणाली का ज्ञान प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 60 प्रतिभागियों को NSEFI (Government-Authorized) का राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, जिससे उन्हें सोलर उद्योग में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

Categories:
error: Content is protected !!