रफ़ी नाइट में गूंजे सदाबहार तराने, कलाकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 1 अगस्त। अमन कला केंद्र द्वारा हिंदी सिनेमा के महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को रानी बाजार पुल के पास स्थित होटल बाबू पैलेस में “मो. रफ़ी तू बहुत याद आया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के कलाकारों ने रफ़ी के सदाबहार गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होटल बाबू पैलेस के डायरेक्टर हाजी अयूब अली सोढ़ा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एन.डी. रंगा (अध्यक्ष, सखा संगम) एवं डॉ. श्याम अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. जगदीश चंद्र कूकना, रोशन अली बागवान, संजय सांखला, मोहम्मद सदीक चौहान, डॉ. राकेश रावत, डॉ. भूपेन्द्र तिवाड़ी, डॉ. योगेश साध, सैय्यद अख्तर अली, एम.आर. कुकरेजा और मास्टर अमीर मौजूद रहे।

इस अवसर पर बीकानेर के प्रसिद्ध गायक कलाकार अहमद हारून कादरी, एम. रफीक कादरी, सिराजुद्दीन खोखर, रेहान खान (मुंबई), डॉ. नरेश पोपली, विवेकानंद आर्य, जावेद मिर्जा, प्रदीप खत्री, दीपक खत्री, राकेश सारस्वत, राजेंद्र बोथरा, विनोद सक्सेना, कैलाश खरखोदिया, अज़ीज़ भाटी, संजीव एरन, एम.आर. कुकरेजा और एल.के. गोस्वामी ने मोहम्मद रफ़ी के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रोताओं ने रफ़ी के अमर गीतों का आनंद लिया और उनकी गायकी को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन एम. रफीक कादरी ने किया।

Categories:
error: Content is protected !!