बीकानेर।नाथद्वारा से बीकानेर लौट रही महिला यात्रियों ने नीलम ट्रेवल्स के चालक एवं परिचालक पर अभद्र व्यवहार, धमकाने तथा यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
यात्रियों के अनुसार बस का निर्धारित प्रस्थान समय रात्रि 8:00 बजे था, लेकिन ट्रेवल्स कार्यालय से संपर्क करने पर बस 8:15 बजे आने की जानकारी दी गई। काफी देर तक प्रतीक्षा करने के बाद जब बस पहुंची तो चालक एवं परिचालक द्वारा बस को पूर्ण रूप से रोके बिना ही यात्रियों को चढ़ाया गया, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।
बस में सवार होने के बाद चालक एवं परिचालक ने ऑनलाइन बुक की गई सीटों को मानने से इंकार कर दिया तथा यात्रियों की सीटें बदलने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला यात्रियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और उन्हें “बैठना है तो बैठ जाओ, नहीं तो उतर जाओ” जैसी बातें कही गईं। इतनी रात को हम कहाँ जाएगे और लड़कियों के साथ ऐसा व्यवहार करना
यात्रियों ने बताया कि उनके समूह में चार युवतियां एवं एक युवक शामिल थे। देर रात यात्रा के दौरान इस प्रकार का व्यवहार महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। आरोप है कि नीलम ट्रेवल्स के नाम पर दूसरी बस भेजी गई और यात्रियों के साथ स्थानीय सवारी जैसा व्यवहार किया गया। और जो लोग बस में सवार थे उन्होंने भी यही शिकायत की और सेम टिकट दिखाई एक ही सीट पे दो लोगो की बुकिंग और फिर इतनी बदतमीज़ी और लोगो के साथ भी ऐसा ही किया गया
और लोकल जगह पर रोक कर लोकल लोगो को बिठाया जा रहा है
पीड़ित यात्रियों ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन को सौंपते हुए चालक, परिचालक एवं संबंधित ट्रेवल्स प्रबंधन के विरुद्ध जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों, की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए तथा ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।













