प्रथम सिंधु कुंभ संपन्न-दल लौटा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। हिमालय परिवार द्वारा आयोजित प्रथम सिंधु कुंभ के लिये बीकानेर का 27 सदस्यीय दल डा. सुषमा बिस्सा के नेतृत्व में पूरी यात्रा कर सकुशल बीकानेर लौट आया । सचिव आर के शर्मा ने बताया कि इस दल के सदस्य कुरूक्षेत्र, मनाली, लाहोल स्पीति होते हुए लेह पहुंचा तथा पांच दिवसीय सिंधु दर्शन यात्रा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लिया । बीकानेर से रवाना हुए दल में रमेश गुप्ता, कुसुम गुप्ता, तरूण गौड़, संतोष गौड़, मदन शर्मा, मीना शर्मा, कन्हैया लाल छींपा, लीला वर्मा, महेन्द्र शर्मा, अनिता शर्मा, वीरपाल शर्मा, विमला चतुर्वेदी, मुराद अली, रमेश वर्मा, ललिता भाटिया, आरती आचार्य, प्रियांशी नामदेव, ऋषिका नामदेव, भूमन्यू चौधरी, देवेन्द्र चौहान, आनंद पारीक, माया पारीक, नरेन्द्र लाडधीर, दिनेश जैन, रश्मि जैन, धनश्याम सिंह व मधुरिमा सिंह शामिल थे । बीकानेर पहुंचने पर हिमालय परिवार के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, रोहिताश्व बिस्सा, रमाकांत शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे ।

Categories:
error: Content is protected !!