बीकानेर बॉयज़ स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह की शुरुआत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीकानेर बॉयज़ स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल के माध्यम से बच्चों को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण की भावना विकसित करना है।
“जागरूक बच्चे, हरित भविष्य” की सोच के साथ आयोजित यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विद्यालय का एक सार्थक प्रयास है।

Categories:
error: Content is protected !!