निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर शनिवार को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, बीकानेर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रातः 10.30 से दोपहर 1.30 बज तक सभा भवन {गौड़ सभा भवन के पास, रानी बाजार} निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है । आयोजक सभा के दिनेश माथुर ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अस्थि एवं जोड़, हृदय रोग, स्त्री व प्रसूति रोग, फिजिओथैरेपी व नेत्र रोग संबंधी निःशुल्क परामर्श, सामान्य जांचे व आवश्यक चिकित्सकीय सलाह, स्वस्थ जीवन शैली एवं रोगों की रोकथाम संबंधी मार्गदर्शन किया जाएगा । नितिन माथुर ने बताया कि शिविर में डा. गौरव माथुर, डा. इति माथुर, डा. चेतन श्रीवास्तव, डा. नितिन सक्सेना और एएसजी आंखों के अस्पताल की नेत्र विशेषज्ञ टीम की सेवाएं मिलेगी । रजत माथुर ने बताया कि अतिथियों द्वारा झंडारोहण करने के बाद शिविर प्रारंभ होगा । शिविर हेतु युवाओं की टीम जनसंपर्क कर रही है ।

Categories:
error: Content is protected !!