बीकानेर, 12 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गंगाना वीरा केंद्र द्वारा रविवार को रोड नंबर 5, गंगाशहर स्थित स्थानीय वृद्धाश्रम में सेवा गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को कचौड़ी-जलेबी का नाश्ता कराया गया तथा आम का वितरण किया गया।
कार्यक्रम सेवा, समर्पण और सद्भावना की भावना के साथ संपन्न हुआ। केंद्र की अध्यक्ष वीरा चंद्रकला भूरा के नेतृत्व में सह सचिव वीरा सरिता आंचलिया एवं वीरा संगीता जैन सहित अन्य सदस्याओं ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया।
वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया। महावीर इंटरनेशनल की ओर से कहा गया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गों के लिए ऐसे जनसेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे सेवा और संवेदना का संदेश समाज तक पहुंचे।









Categories: GENERAL NEWS






