डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा से रूबरू हुईं बालिकाएं, विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 22 जुलाई। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना के निर्देशानुसार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 22 से 24 जुलाई तक आयोजित डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की कविता हुरकट ने बालिकाओं को डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा तथा महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। विजयलक्ष्मी जोशी ने विभाग की योजनाओं और सेवाओं से अवगत कराया, जबकि साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ सुशीला ने इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव, ओटीपी एवं पासवर्ड की गोपनीयता बनाए रखने तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने के उपाय बताए।

इस दौरान वन स्टॉप सेंटर एवं महिला शक्ति सहायता केंद्र (एमएसएसके) की सेवाओं की भी जानकारी दी गई। बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।

आरकेसीएल से आए प्रतिनिधि दायित्व ने आरएससीआईटी, आरएससीएफए और आरएससीईएसपी पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विभागीय योजनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने वाली बालिकाओं को विभाग की ओर से आईईसी सामग्री पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

Categories:
error: Content is protected !!