राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) का ऐतिहासिक एकीकरण सम्पन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के दोनों संगठनों के मध्य विगत दिनों उदयपुर में सम्पन्न एकीकरण बैठक के पश्चात आज स्वामी कुमारानंद भवन, जयपुर में आयोजित संयुक्त बैठक में दोनों संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से संगठन के विधिवत एकीकरण की घोषणा की गई। जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से बनाराम चौधरी एवं नीरज शर्मा द्वारा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश मुख्यमहामंत्री किशनलाल सारण एवं धर्मेंद्र गहलोत ने कहा कि शिक्षक एकता, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर व्यापक चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि एकीकरण प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए समन्वय समिति का गठन किया गया, जो संगठनात्मक ढांचे के समन्वय, सदस्यता अभिलेखों के एकीकरण, जिला एवं ब्लॉक इकाइयों के पुनर्गठन, संविधान एवं नियमावली के समन्वय तथा भविष्य की संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन करेगी।
बैठक में संगठन के कोष संचालन, आय-व्यय की पारदर्शी व्यवस्था, बैंक खातों के संचालन, वित्तीय अनुशासन, सदस्यता शुल्क एवं संगठनात्मक संरचना को लेकर भी आवश्यक निर्णय लिए गए। प्रदेश सलाहकार मंडल अध्यक्ष सुभाष आचार्य,प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा,प्रदेश वरिष्ठ मंत्री गुलाबनाथ योगी ने कहा कि यह एकीकरण राजस्थान के शिक्षक आंदोलन को नई दिशा और नई शक्ति प्रदान करेगा।
इस अवसर पर एकजुट शिक्षक सशक्त शिक्षक, संगठित शिक्षक सम्मानित शिक्षक के नारों के साथ शिक्षक एकता का संकल्प दोहराया गया।
बैठक में गठित समन्वय समिति का गठन कर निम्न पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को पदीय दायित्व दिया गया जिसमें संयोजक बनाराम चौधरी प्रदेश अध्यक्ष, सहसंयोजक नीरज शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ,सदस्य किशनलाल सारण मुख्य महामंत्री,धर्मेंद्र गहलोत मुख्य महामंत्री , जसवंत सिंह नरूका कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,
आनंद पारीक जिलाध्यक्ष बीकानेर,धुलीराम डांगी ,लच्छीराम गुर्जर , गौरीशंकर साहू ,डॉ रोशन दीप श्रीमाली, सुश्री प्रीति गुर्जर, ब्रजमोहन मीणा, विष्णु कुमार तेली, रामनिवास साहू, ललित जोशी , हरिराम कलावत सदस्य बने। मार्ग दर्शक मंडल में श्याम लाल आमेटा एवं पूनम चन्द विश्नोई व महादेवा राम देवासी नियुक्त किये गये ।
इस मौके पर हंसराज चौधरी ,प्रेमचंद मीणा,कांतिलाल मीणा,रघुनाथ मीणा,रमेश कुमार रागी , भंवरलाल हिडोनिया ,अशोक कुमार कटारा ,विजय आनंद गुप्ता ,सुभाष आचार्य, देरावर सिंह चौधरी , यतीश वर्मा बीकानेर, गुलाब नाथ योगी रामकुमार गोदारा, धनराज सिंह राजावत,
नरेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ एवं अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर शर्मा ने दोनों संगठनों के एकीकरण पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसे शिक्षक हितों की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
महत्वपूर्ण निर्णय एवं आगामी रणनीति
बैठक में शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी आंदोलनात्मक रणनीति तय की गई। प्रमुख मांगों मे
ग्रीष्मावकाश के उपरांत 1 जुलाई से विद्यालय संचालन सुनिश्चित किया जाए। कर्मचारियों के समर्पित निधि, एरियर एवं अन्य देय भुगतानों का समयबद्ध भुगतान किया जाए। लंबित वित्तीय एवं प्रशासनिक समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार पर प्रभावी दबाव बनाया जाए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जुलाई माह में समन्वय समिति के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया जिनकी विस्तृत रूपरेखा शीघ्र घोषित की जाएगी।
एकीकरण बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह ऐतिहासिक पहल राजस्थान के शिक्षक समाज को एक मजबूत मंच प्रदान करेगी तथा शिक्षक हितों की लड़ाई को नई ऊर्जा और व्यापक समर्थन मिलेगा।
एकजुट शिक्षक ,सशक्त शिक्षक, संगठित शिक्षक सम्मानित शिक्षक को पूरे राजस्थान में लागू करने के कार्य पर फोकस रहेगा।

Categories:
error: Content is protected !!