गंगाशहर अस्पताल के चिकित्सकों का सम्मान समारोह

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


गंगाशहर 27 जून। सपने बड़े देखने वाले ही सफलता के सोपान पर चढ़ सकते है, सपने देखकर उसे संकल्पपूर्वक पूरा करने का प्रयास करने से ये अवश्य पूरे होते हैं। ये उद्गार आज गंगाशहर नागरिक परिषद्, कोलकाता के अध्यक्ष प्रदीप चैपड़ा ने आज गंगाशहर सैटेलाईट अस्पताल में चिकित्सकों के सम्मान में आयोजित समारोह में व्यक्त किये। चैपड़ा ने कहा कि गंगाशहर निवासी कोलकाता प्रवासियों के नागरिकों की संस्था गंगाशहर नागरिक परिषद् के माध्यम से अपनी मातृभूमि गंगाशहर में विकास, कल्याण व सेवा के कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परिषद् ने अस्पताल की तरह यहां के राजकीय भट्टड़ स्कूल को भी गोद लेकर स्कूल के विकास की योजना बना कर शीघ्र कार्य करेंगे। सम्मान समारोह का प्रारम्भ में सबके साथ मैत्री व पीड़ित प्राणियों के प्रति अनुकम्पा व दया के भावों से संयुत करुणा प्रार्थना के संगान से किया गया। इस अवसर गंगाशहर नागरिक परिषद् के मंत्री मनीष सेठिया ने अस्पताल में चिकित्सकों व परिषद् के सदस्यों की कृत्तव्य निष्ठा की अनुमोदना करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की व साधुवाद व्यक्त किया। सेठिया ने कहा कि जिस हाॅल में यह आयोजन हो रहा है, इस वार्ड व इससे संलग्न 6 काॅटेज का निर्माण हरिषशंकर भाटी के सौजन्य से हनुमानमल गहलोत की नियमित देखरेख व मार्गनिर्देशन में करवाया गया है। सेठिया ने अस्पताल में जारी लिफ्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए गंगाशहर निवासी-सूरत प्रवासियों के संगठन गंगाशहर ओसवाल (जैन) नागरिक परिषद्, सूरत के माध्यम से सौजन्य प्राप्त हुआ है। अस्पताल के विकास में सभी सौजन्यप्रदाता भामाशाहों का सेठिया ने आभार व्यक्त किया।
चिकित्सकों के सम्मान समारोह में अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. मुकेश बाल्मिकी, डाॅ. संजीव सहगल, डाॅ. विजयपाल सुनिया, डाॅ. विजय कच्छावा, डाॅ. चन्द्रप्रभा, डाॅ. रेणु बजाज, डाॅ. अमित अरोड़ा, डाॅ. जयसिंह बारठ, डाॅ. खुशबू जोशी, डाॅ. असलम, डाॅ. धर्मवीर सियाग आदि चिकित्सकों की निष्ठापूर्वक विषिष्ट सेवाओं का उल्लेख करते हुए तिरंगी पताका पहनाकर व उपहार देकर सम्मान अभिव्यक्ति की गई।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सुराना का भी राजस्थान के जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति सदस्य पर मनोनयन के लिए गंगाशहर नागरिक परिषद् के अध्यक्ष प्रदीप चैपड़ा एवं मंत्री मनीष सेठिया ने शाॅल, माला व तिरंगी पताका पहना कर स्वागत किया गया व उनके सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामना व्यक्त की गई। मोहन सुराना ने अपने उद्बोधन में परिषद् के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद् द्वारा अस्पताल के विकास में किया गया योगदान व प्रयास उल्लेखनीय है। सुराना ने कहा कि आशा करता हूं कि अस्पताल में नियमित 24 घंटे प्रसूति की सुविधा शीघ्र उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए मेडिकल काॅलेज प्रषासन के साथ ही सांसद एवं विधायकों द्वारा भी मंत्रालय स्तर पर पूरा प्रयास जारी है।
गंगाशहर नागरिक परिषद् के अध्यक्ष व मंत्री ने पूर्व महापौर नारायण चैपड़ा व गंगाशहर समिति के कार्यकर्ता जतन दूगड़, महेन्द्र चैपड़ा, बच्छराज रांका, मेघराज बोथरा, नृसिंह भट्टड़, बच्छराज बैद आदि का माला पहना कर सम्मान अभिव्यक्त किया।
जतनलाल दूगड़ ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से भीषण गर्मी व लू से बचाव हेतु परिषद् द्वारा अस्पताल के मुख्य दरवाजे के सामने खुले स्थान में टेंट व वाटर कूलर की व्यवस्था की जाती है। इसके साथ ही ’अमृतम्’ स्वास्थवर्द्धक शीतल पेय की भी व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष की सेवा में श्री साधुमार्गी श्रावक संघ, गंगाषहर-भीनासर ने सौजन्य सहभागिता के साथ ही संघ के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर सहयोग किया। इसकी अनुमोदना में श्री साधुमार्गी श्रावक संघ व उसके कार्यकर्ता अषोक डागा, डिम्पल डागा, भाग्यश्री सांड, बबिता नाहटा, विरेन्द्र डागा, गौतम सेठिया, जतनलाल पुगलिया, प्रकाष भूरा, राजश्री बोथरा, उमेश सेठिया, मनीष पटवा, मुकेश सेठिया, बजरंग चोरड़िया, सुरेन्द्र सिपानी के साथ ही खुशबू बोथरा, स्वाति बोथरा, मुस्कान गुलगुलिया, दीपिका चौपड़ा, हर्षित गुलगुलिया आदि के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।
जतनलाल दूगड़ ने कहा कि ईंट, सीमेंट, ग्रिट व स्टील आदि से अस्पताल की इमारत तो कोई भी बनवा सकता है। मगर इसमें प्राण-प्रतिष्ठा चिकित्सकों, नृसिंगकमियों आदि सेवा प्रदाताओं की सेवा से ही होती है। चिकित्सा सेवा एक प्रोफेशन के साथ ही सेवा का संकल्प है। इसीलिए चिकित्सा सेवा प्रदाताओं को भगवान का रूप माना जाता है। दूगड़ ने कहा कि जीवन की रक्षा के लिए चिकित्सा एवं जीवन के विकास के लिए शिक्षा, ये दो क्षेत्र सेवा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम का संचालन जतनलाल दूगड़ ने किया व मेघराज जी बोथरा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अन्त में गंगाशहर समिति के पूर्व चेयरमैन चम्पालाल डागा के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित करते हुए मौन रखकर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।

Categories:
error: Content is protected !!