बीकानेर। मुरली संगीत कला केंद्र की ओर से महान पार्श्व गायक किशोर कुमार की स्मृति में हर वर्ष आयोजित होने वाला बहुप्रतीक्षित संगीत एवं प्रतिभा सम्मान समारोह ‘हुनर’ इस वर्ष भी जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, संयोजक रवि चौहान तथा वरिष्ठ सहयोगी डॉ. रेशमा वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई एवं उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और समाज में छिपे हुनर को पहचान दिलाना है।कार्यक्रम के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही संगीत, नृत्य, चित्रकला, साहित्य, हस्तकला सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा रखने वाले महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।आयोजन में स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों द्वारा किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न कला विधाओं से जुड़े कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाएंगे।कार्यक्रम में मीना आसोपा, सुनील बंठिया, अरुण अग्रवाल, पूनम मोदी, डॉ. रेशमा वर्मा, ममता सिंह एवं सुनीता जुनेजा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।मुरली संगीत कला केंद्र ने कला प्रेमियों, मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतिभाशाली लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने और अपने हुनर को मंच देने के लिए आगे आने की अपील की है।
Latest Posts
- AIR FORCE DAY 2026: INDIAN AIR FORCE TO BRING ITS AERIAL POWER AND PROUD LEGACY TO KASHI

- केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया ‘मिशन प्ले टू प्रोफेशन ’ खेल से करियर तक के पोस्टर का विमोचन

- कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से की शिष्टाचार भेंट, विश्वविद्यालय के विकास और ‘महाराजा गंगा सिंह जीवन-वृत्त—एक संपूर्ण वाङ्मय’ पर हुई चर्चा

- कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
- जीवन विज्ञान बच्चों को बेहतर सोच, संतुलित व्यवहार और संस्कारों के साथ जीना सिखाता है :डॉ अर्पिता गुप्ता

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS



