बीकानेर।महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केन्द्र द्वारा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम बीएसएफ गोल्फ कोर्स में किया गया।
महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस के उपलक्ष में चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत
महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केन्द्र द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के अंतर्गत बीएसएफ गोल्फ कोर्स परिसर में 30 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर नीम, अमरूद, इमली, नागचम्पा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में डीआईजी की धर्म पत्नी श्रीमती बिंदु लूथरा एवं बीएसएफ के अधिकारी अजय जी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केन्द्र की चेयरपर्सन वीरा मनीषा डागा, सचिव वीरा मिथिला भूरा, कोषाध्यक्ष वीरा शांता भूरा तथा वीरा अर्चना मेहता उपस्थित रहीं। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। गोल्फ कोर्स मेंबर अशोक भूरा के विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न किया गया।
महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केन्द्र द्वारा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।














