अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: ओलंपिया हेल्थ क्लब में योग शिविर, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 20 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लक्ष्मी विहार कॉलोनी स्थित ओलंपिया हेल्थ क्लब में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया तथा योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान ओलंपिया हेल्थ क्लब के डायरेक्टर तुलसी प्रजापत ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम की विधियों का अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। नियमित योग और ध्यान से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा तनावमुक्त जीवन जीने में सहायता मिलती है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग की महत्ता और भी बढ़ गई है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत और एकाग्र बनाता है। इसी उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्लब द्वारा लगातार योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग योग के प्रति जागरूक हों और इसके लाभों को अपने जीवन में अपनाएं।

शिविर में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को नियमित रूप से अपनाने और अपने परिवार व समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, निरोग और सकारात्मक जीवन के संदेश के साथ हुआ।

Categories:
error: Content is protected !!