11 युवाओ द्वारा शंख वादन के साथ “जय हनुमान ज्ञान गुण सागर” सामूहिक हनुमान चालीसा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

योग गुरु धर्मेंद्र सोनी का सम्मान मंदिर ऊर्जा के स्रोत- उमेश व्यास

बीकानेर । वंदे मातरम टीम द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की पांचवी कड़ी में योग गुरु धर्मचंद सोनी के सम्मान के अलावा तीन नए प्रयोग शुरू किए गए
सभी पहुंचने वाले भक्तों को मंदिर के पुजारी जी द्वारा सनातन का प्रतीक कुमकुम और चावल के तिलक से स्वागत किया गया।
वंदे मातरम टीम कै संयोजक विजय कोचर ने बताया कि कल के कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम सारस्वत थे । सह संयोजक सूरज राज पुरोहित और धर्म सोनी थे! कार्यक्रम में नवीन गोस्वामी और मूलचंद साधु द्वारा भगवान राम के भजन प्रस्तुत किए गए !
योग गुरु धर्मेंद्र सोनी का सम्मान आरएसएस के विभाग संपर्क प्रमुख उमेश जी व्यास द्वारा शाल ओढ़ा कर किया गया भगवान श्री राम के फोटो वाला भगवा दुपट्टा विजय कोचर मालचंद जोशी और श्यामसुंदर तिवारी द्वारा पहनाया गया श्रीफल कामीनी भोजक टीम द्वारा दिया गया! इस अवसर पर नन्हें कलाकार आरव गोस्वामी का भी दुपट्टा बनाकर स्वागत किया गया
इस अवसर पर वन्देमातरम टीम मातृशक्ति की अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा जहां प्रभु राम का नाम गूंजता है वहां सारे काम सफल सिद्ध हो जाते हैं!
आज के कार्यक्रम में भवानी शंकर सुथार आनंद जोशी कमल सेन राकेश पाल जितेंद्र सिंह खींवसर शांतिलाल भोजक सूरज राठौड़ निर्मल बर्दिया मांगीलाल सुथार ओम प्रकाश ओझा भंवरलाल जसु राधेश्याम जी ओझा सुमित्रा सेन मधु ओझा खुश भोजक श्याम सुंदर तिवारी पुरुषोत्तम उपाध्याय विजय कोचर मालचंद जोशी और पुरुषोत्तम सुथार प्रमुख थे!
विजय कोचर ने बताया अगला कार्यक्रम दुर्गा माता मंदिर करणी नगर लालगढ़ में होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने खड़े होकर वंदे मातरम गीत गाया।
सभी आगंतुकों का वंदे मातरम टीम चालीसा पाठ के प्रवक्ता पुरुषोत्तम सुथार और कार्यक्रम संयोजक सूरज राठौड़ द्वारा धन्यवाद दिया गया

Categories:
error: Content is protected !!