पीबीएम अस्पताल के गायनी विभाग में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान किडनी फेल होना बेहद चिंताजनक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो: डॉ सीमा जैन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

आज अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) राजस्थान की राज्य महासचिव डॉ. सीमा जैन के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और लगातार सिजेरियन प्रसूताओं की किडनी फेल पर गंभीर चिंता जताई।

डॉ. सीमा जैन ने कहा कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की किडनी प्रभावित होने, डायलिसिस और गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं की खबरें अत्यंत चिंताजनक हैं। यह केवल चिकित्सा लापरवाही का मामला नहीं बल्कि मातृ स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है। गरीब और ग्रामीण महिलाएं सरकारी अस्पतालों पर निर्भर हैं, ऐसे में प्रसव जैसी संवेदनशील सेवा में ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं।

एडवा ने मांग की कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। महिलाओं के परिवारों को मुआवजा, रोजगार तथा बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार उठाए। गंभीर रूप से बीमार महिलाओं के मुफ्त इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

एडवा ने राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में प्रसूति सेवाओं, दवाइयों की गुणवत्ता, संक्रमण नियंत्रण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विशेष ऑडिट कराने तथा पर्याप्त डॉक्टर, स्टाफ और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। इस पर पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी . घिया ने प्रतिनिधिमंडल को निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शिष्टमंडल में डॉ. दुर्गा चौधरी, डॉ. भारती सांखला, डॉ. सुमन चौधरी, डॉ. सुमन आरा, मोनिका पंवार एवं वर्षा पंवार शामिल थीं।

Categories:
error: Content is protected !!