किशोर नाइट में गूंजे किशोर दा के सदाबहार तराने

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप बीकानेर की ओर से रविवार को महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम, होटल लालजी के सामने हिंदी सिनेमा के महान पार्श्वगायक एवं अभिनेता किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर ‘किशोर नाइट’ का आयोजन किया गया। रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम में शहर के गायक कलाकारों ने किशोर दा के सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां देकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा रहे, जबकि अध्यक्षता कांग्रेस खेलकूद विभाग के अध्यक्ष महबूब रंगरेज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूनम मोदी, सैयद अख्तर अली और रोशन अली बागवान मौजूद रहे।

कार्यक्रम में एम. रफीक कादरी, सिराजुद्दीन खोखर, विवेकानंद आर्य, कमल श्रीमाली, डॉ. नरेश पोपली, प्रदीप खत्री, मनफूल पंवार, राजीव शर्मा, मंजू सुथार, इम्तियाज अहमद, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, डॉ. मनोज मीणा, डॉ. राकेश रावत, मंजूल मुकुल वर्मा, मनीष बावेजा, हिदायत अली, राकेश सारस्वत, एम.आर. कुकरेजा, यश बंशी माथुर, हरिकिशन मेहरड़ा, लक्ष्मीनारायण भाटी, धर्माराम और जगदीश सोलंकी सहित अनेक गायक कलाकारों ने किशोर कुमार के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए।

किशोर दा के गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से ऑडिटोरियम में संगीतप्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से किशोर कुमार की गायकी की विविधता और उनकी सदाबहार लोकप्रियता को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का संचालन एम. रफीक कादरी ने किया।

Categories:
error: Content is protected !!